बेगूसराय: कारगिल भवन में DDC की अध्यक्षता में ग्रामीण विकास विभाग की हुई समीक्षा बैठक, दिए कई निर्देश
कारगिल भवन में डीडीसी सोमेश बहादुर माथुर की अध्यक्षता में ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत विभिन्न योजनाओं की समीक्षा हुई। समीक्षा के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना, कच्ची नली-गली योजना और नल जल योजना आदि के बारे में बिंदु बार चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए डीडीसी ने कहा कि ग्रामीण विकास विभाग से संबंधित सभी योजनाओं को प्राथमिकता के तौर पर ससमय पूरा करें।