बेगूसराय: गणतंत्र दिवस को लेकर पुलिस बल द्वारा गांधी स्टेडियम में की गई परेड की तैयारी, पुलिस पदाधिकारी रहे मौजूद
गणतंत्र दिवस के मौके पर होने वाली परेड को लेकर पुलिस बल द्वारा गांधी स्टेडियम में तैयारी की गई। इस मौके पर कई पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे। बताते चले कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्य कार्यक्रम स्थल गांधी स्टेडियम में झंडोत्तोलन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान बिहार पुलिस, सीआईएसएफ, बीएमपी के जवान आदि द्वारा परेड का आयोजन किया जाएगा।