बेगूसराय: सुभाषचंद्र बोस की जयंती पर सुभाष चौक पर डीएम और रिफायनरी ईडी ने किया माल्यार्पण
सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर सुभाष चौक पर डीएम रोशन कुशवाहा, रिफायनरी ईडी सत्य प्रकाश ने संयुक्त रूप से माल्यार्पण किया। इस मौके पर डीएम रोशन कुशवाहा ने कहा कि देश की आजादी में सुभाष चंद्र बोस का अतुलनीय योगदान रहा है एवं आज के युवाओं को उनके द्वारा बताए गए मार्गों पर चलने की जरूरत है। इस मौके पर उपविकास आयुक्त सोमेश बहादुर माथुर, नगर आयुक्त मनोज कुमार समेत अन्य लोग मौजूद थे।