भरथना: बकेवर कस्बे में भाईचारे और अमन के संदेश के साथ मनाई गई बकरीद
बकेवर कस्बा बकेवर सहित आसपास क्षेत्रों में बकरीद का पर्व धार्मिक आस्था, उत्साह और भाईचारे के साथ मनाया गया। ईदगाहों में गुरुवार सुबह 7:30 बजे नमाज अदा कर लोगों ने देश में अमन चैन और खुशहाली की दुआ मांगी। नमाज के बाद लोगों ने गले मिलकर बकरीद की मुबारकबाद दी तथा बकरों की कुर्बानी दी गई।नगर पंचायत द्वारा विशेष साफ सफाई कराई गई ।