सरधना: नवाब गढ़ी गांव में मकान बंटवारे को लेकर बेटे और बहू ने मां-बाप के साथ की मारपीट, दी जान से मारने की धमकी
सरधना थाना क्षेत्र के नवाब गढ़ी गांव में कलयूगी पुत्र और उसकी पत्नी ने मकान बंटवारे को लेकर मां-बाप के साथ मारपीट की और मकान उसके नाम करने की मांग की विरोध पर जान से मारने की धमकी भी दी गई है। इसके बाद पीड़िता ने थाने पर तैयारी देकर पुलिस को मामले से अवगत कराया पुलिस का कहना है कि इसकी पुत्र वधू चांद की ओर से ससुर पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया गया है।