सरधना: हस्तिनापुर पुलिस ने स्वयं फायर कर पुलिस को लूट की झूठी सूचना देने वाले आरोपियों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल, असला बरामद
थाना हस्तिनापुर पुलिस ने ने गोवर्धन के त्यौहार के अवसर पर पुलिस को लूट और फायर की झूठी सूचना देने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार किया है जिनके कब्जे से पुलिस ने अवैध असला में खोखा कारतूस भी बरामद कर लिया है पकड़े गए आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया जहां से उनको जेल भेजने की कार्रवाई अमल में लाई गई है