पलिया: शारदा नदी में चैनलाइजेशन पर उठे सवाल, पलिया में सड़क-रेलवे ट्रैक के लिए खतरा बना बालू खनन
पलिया तहसील में बाढ़ से निपटने के लिए करीब 22 करोड़ रुपये की लागत से शारदा नदी में चैनलाइजेशन का कार्य कराया जा रहा है। इस योजना के तहत मड़ पंप के जरिए नदी से बड़े पैमाने पर बालू निकाला गया। शारदा नदी के किनारे से राष्ट्रीय मार्ग और रेलवे लाइन गुजर गुजराती है लेकिन बालू निकासी के कारण सवाल उठने लगे है।