कहरा: सोनबर्षा कचहरी थाना के अमरपुर गांव में मामूली विवाद में मारपीट, एक व्यक्ति जख्मी
Kahara, Saharsa | Aug 22, 2025 घटना सोनबर्षा कचहरी थाना क्षेत्र के अमरपुर गांव का है। जहां मामूली विवाद को लेकर बिलट मुखिया,संजय मुखिया अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर लाठी रड से मारकर गोपाल भगत को जख्मी कर दिया। गंभीर स्थिति में परिजनों ने जख़्मी को सदर अस्पताल में भर्ती करवाया। जिसका चिकित्सकों के द्वारा इलाज किया जा रहा है।