बिसौली शुक्रवार को 2 बजे करीब बैंक ऑफ बड़ौदा की बिसौली शाखा द्वारा प्रशासनिक टीम के साथ ग्राम कुंआडाड़ा और ततारपुर में वसूली अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान बकायेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई। अभियान में भारत सिंह पुत्र दुलार निवासी ग्राम कुंवाडाड़ा पर लगभग 10 लाख रुपये का बकाया होने पर उनकी भूमि कुर्क की गई।