गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया: डीएम ने SCST अत्याचार के 35 पीड़ित लाभुकों को ₹20,67,250 भुगतान करने का दिया आदेश
गया डीएम शशांक शुभंकर ने SCST अत्याचार से पीड़ित व्यक्तियों के लिए सुविधा प्रदान करने के लिए बिहार सरकार SCST अत्याचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत मुआवजा दिया है।गुरुवार की दोपहर 12 बजे प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि जिले के 35 पीड़ित लाभुकों को 20,67,250 रुपए मुआवजा भुगतान करने का आदेश दिया है।जो सीधे पीड़ित परिवार के बैंक खाते में जाएगी।