कहरा: चिरैया थाना क्षेत्र के सौथी गांव में जमीनी विवाद में एक व्यक्ति के साथ की गई मारपीट, वीडियो वायरल; पुलिस जांच में जुटी
चिरैया थाना क्षेत्र के सौथी गांव वार्ड 2 मे जमीनी विवाद को लेकर एक पक्ष के द्वारा दूसरे पक्ष के एक व्यक्ति को जमकर लाठी डंडे से पिटाई किया गया है। जिस मारपीट मे वह व्यक्ति जख्मी हो गया। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल सहरसा मे भर्ती करवाया गया है। मारपीट का वीडियो सामने आया है और वह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जख्मी का नाम विनोद दास है।