कहरा: सहरसा बस्ती वार्ड नं 28 में सड़क दुर्घटना, महिला घायल, सदर अस्पताल में भर्ती
घटना सदर थाना क्षेत्र के सहरसा बस्ती वार्ड 28 की है। जहां अपने घर के सामने खड़ी शबाना खातून नामक महिला को तेज रफ्तार बाइक धक्का मारकर फरार हो गया। जिससे महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई।जिसे सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां चिकित्सकों द्वारा इलाज किया जा रहा है।