इस्माइलपुर: गंगा स्नान के दौरान बालक डूबा, मौत
इस्माईलपुर पश्चिम भिट्ठा पंचायत स्थित पुरानी दुर्गा मंदिर के पास गंगा नदी में स्नान के दौरान 12 वर्षीय बालक रुपेश कुमार की डूबने से मौत हो गई। वह फुलकिया गांव निवासी विनोद राम का पुत्र था। बताया गया कि स्नान के दौरान उसका पैर गहरे पानी में चला गया, जिससे वह डूब गया। स्थानीय गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकाला गया।