डीग: डीग-भरतपुर रोड पर दर्दनाक हादसा, दो बाइकों की टक्कर में तीन युवक घायल, एक की हालत नाजुक
डीग-भरतपुर मार्ग पर शनिवार रात माढेरा पुलिस चौकी के पास एक गंभीर सड़क हादसा हो गया। आमने-सामने हुई दो बाइकों की भिड़ंत में तीन युवक बुरी तरह घायल हो गए। इनमें से एक की हालत चिंताजनक होने पर उसे भरतपुर रेफर किया गया है, जबकि दो अन्य का इलाज डीग जिला अस्पताल में जारी है।