शाहजहांपुर: घायल बंदर को पानी पिलाकर चौकी इंचार्ज ने पेश की मानवता की मिसाल
शाहजहांपुर। कचहरी चौकी इंचार्ज सुभाष दीक्षित ने मानवता और जीवों के प्रति संवेदनशीलता का परिचय देते हुए घायल बंदर की मदद कर लोगों का दिल जीत लिया। सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर में एक बंदर घायल अवस्था में पहुंच गया। चोट लगने के कारण वह काफी परेशान और प्यासा दिखाई दे रहा था। इसी दौरान चौकी इंचार्ज सुभाष दीक्षित की नजर उस पर पड़ी। उन्होंने बिना देर किए अपने हाथों