सागर नगर: सागर: जवाहरलाल नेहरू पुलिस अकादमी के 2 पुलिसकर्मी उत्कृष्ट सेवा पदक से होंगे सम्मानित, गृह मंत्रालय ने जारी की सूची
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने वर्ष 2025 के लिए अति-उत्कृष्ट एवं उत्कृष्ट सेवा पदकों की सूची जारी कर दी है। शनिवार दोपहर 3:00 जारी जानकारी के मुताबिक इसमें सागर स्थित जवाहरलाल नेहरू पुलिस अकादमी में पदस्थ उप निरीक्षक प्रणेंद्र तिवारी और हेड कॉन्स्टेबल जितेंद्र कुमार कोरी का चयन उत्कृष्ट सेवा पदक के लिए किया गया है।