धामपुर: नहटौर के आक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल के पास ट्रक और कार की भिड़ंत में कार सवार 5 लोग घायल
Dhampur, Bijnor | Jan 19, 2025 नहटौर के आक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल के पास रविवार की सुबह करीब आठ बजे घना कोहरा होने के कारण ट्रक व कार की भिड़ंत हो गई। जिसमे कार सवार पांच लोग घायल हो गए। कार चालक जोगा सिंह ने बताया कि वह हस्तिनापुर से काशीपुर जा रहे थे।इसी दौरान ट्रक व कार की भिड़ंत हो गई। घायलो को नीजि चिकित्सक को दिखाया गया है।