खरगोन से अल रौनक हज उमराह टूर के माध्यम से जिले के करीब 45 हाजी पवित्र उमराह यात्रा के लिए जद्दा रवाना हुए। रवाना होने से पहले मरकज़ चौक स्थित अल रौनक टूर कार्यालय पर हाजियों का फूल-मालाओं से इस्तकबाल किया गया और उनकी कामयाब व मकबूल यात्रा के लिए दुआएँ की गईं। टूर ऑपरेटर एजाज लोहार ने बताया कि यह उमराह सफर लगभग 20 दिनों का रहेगा।