लाल किले धमाके के बाद दिल्ली पुलिस अलर्ट, लाजपत नगर सेंट्रल मार्केट में बढ़ाई गई निगरानी लाल किले के पास कार ब्लास्ट की घटना के बाद दिल्ली पुलिस सतर्क मोड पर है। सुरक्षा के मद्देनज़र लाजपत नगर के सेंट्रल मार्केट में गश्त बढ़ा दी गई है। पुलिस टीमें लगातार इलाके में निगरानी कर रही हैं और सीसीटीवी कैमरों के जरिए हर गतिविधि पर कड़ी नज़र रखी जा रही है।