गया जिले के डुमरिया प्रखंड स्थित मैगरा बाजार के न्यू सेंट जेवियर स्कूल में होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बच्चों और शिक्षकों ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और प्रेम, सौहार्द व भाईचारे का संदेश दिया। इस अवसर पर छात्रों ने देशभक्ति एवं पारंपरिक होली गीतों पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया।