ललितपुर: नदी में मिला युवक का शव, पोस्टमार्टम के लिए लाया गया जिला मुख्यालय
ललितपुर के थाना मड़ावरा क्षेत्र अंतर्गत रोहाणी नदी में युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय लाया गया।वही जानकारी के अनुसार मृतक मछली पकड़ने के लिए नदी में गया हुआ था जब वह घर वापस नहीं लौटा तो घर वालों ने तलाश की तो उसका शव नदी में मिला पुलिस मामले की जांच में जुटी