शिवपुरी शहर के लुधावली नर्सरी ग्राउंड में चल रहे बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के कार्यक्रम में गुरुवार को दोपहर दिव्य दरबार का सफल आयोजन किया गया। इस दौरान लाखों की संख्या में भक्त उपस्थित हुए और हजारों की समस्याओं का समाधान किया गया। इसी बीच दोपहर करीब 2:30 बजे पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने एक बड़ी घोषणा की।