चिरकुंडा नगर परिषद कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ राष्ट्रीय जनता कामगार संघ मुगमा एरिया के अध्यक्ष राजेश मिश्रा उर्फ बिट्टू मिश्रा ने अपने पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर सोमवार की सुबह 10 बजे नगर परिषद कार्यालय के समीप आत्मदाह करने का प्रयास किया लेकिन चिरकुंडा पुलिस ने मिश्रा को आत्मदाह करने से रोक लिया।