उत्तर प्रदेश के मत्स्य विभाग के मंत्री डॉक्टर संजय कुमार निषाद ने शुक्रवार दोपहर 3:00 बजे प्रेस वार्ता के दौरान सपा एवं कांग्रेस को आडे हाथ ले लिया। उन्होंने कहा कि विपक्ष के रसगुल्ले से रस जनता ने निकाल लिया है, बिना रस वाला रसगुल्ला विपक्ष के मुंह में रहेगा तो मीठी आवाज कैसे निकलेगी। बिहार में एनडीए की सरकार बन रही है।