बालोद: चौरेल में गोंड समाज की वार्षिक बैठक सम्पन्न, आय-व्यय का प्रस्तुत किया गया ब्यौरा; चेमन नेताम बने सह सचिव
Balod, Balod | May 10, 2026 बुढादेव मंदिर प्रांगण चौरेल में छत्तीसगढ़ गोंडवाना गोंड महासभा परिक्षेत्र रेहची की वार्षिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में समाज के वार्षिक आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया गया तथा संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की गई। इस दौरान परिक्षेत्र में रिक्त सह सचिव पद पर समाज के सदस्यों की सर्वसम्मति से ग्राम कान्दुल निवासी चेमन नेताम का चयन किया गया।