किस्को: बगडू में भारतीय खान ब्यूरो के क्षेत्रीय नियंत्रक खान ने स्वच्छता पखवाड़ा के तहत ग्रामीणों को स्वच्छता किट का वितरण किया
भारतीय खान ब्यूरो रांची प्रक्षेत्र के क्षेत्रीय नियंत्रक- खान एसएस कुजूर ने बगडू खनन क्षेत्र में स्वच्छता पखवाड़ा के तहत ग्रामीणों के बीच स्वच्छता किट का वितरण किया। इस मौके पर श्री एसएस कुजूर ने कहा कि अपने स्वच्छता सबों के लिए जरूरी है। अपने कार्यस्थल एवं सभी जगहों पर सफाई पर ध्यान रखनी चाहिए।