हज़ारीबाग: बड़कागांव बाजार में दिनदहाड़े जेवर लूट, फायरिंग से दहशत, ₹25 लाख की वारदात
हजारीबाग के बड़कागांव थाना क्षेत्र के डेली मार्केट के पास दिनदहाड़े जेवर लूट की बड़ी वारदात सामने आई। अपराधियों ने जेवर दुकानदार प्रभु सोनी से करीब 22–25 लाख रुपये के जेवर लूट लिए। भागने के दौरान फायरिंग में सुधीर सोनी घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए हजारीबाग रेफर किया गया है और उनकी हालत स्थिर है। अपाची बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने 4–5 राउंड फायरिंग की, जिससे बाजार में दहशत फैल गई। पुलिस जांच में जुटी है।