शाहपुरा: सर्बिया रवाना हुआ शाहपुरा का शेर, भारतीय बास्केटबॉल टीम की कमान संभालेंगे मोहम्मद रजा खान
शाहपुरा के होनहार बास्केटबॉल खिलाड़ी मोहम्मद रजा खान को वर्ल्ड स्कूल बास्केटबॉल चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम का कप्तान बनाया गया है। रजा खान 12 सदस्यीय भारतीय टीम के साथ सर्बिया के जलातिबोर के लिए रवाना हो गए हैं। 13 से 22 जून तक होने वाली इस विश्व स्तरीय प्रतियोगिता में भारत का मुकाबला चाइनीज ताइपे, स्लोवाकिया और चेक गणराज्य जैसी मजबूत टीमों से होगा।