इस्लामपुर: इस्लामपुर के पटना रोड स्थित हनुमान मंदिर में नगर भ्रमण के बाद कलश स्थापना
इस्लामपुर (नालंदा) के पटना रोड स्थित हनुमान मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर सोमवार को नगर भ्रमण एवं कलश स्थापना कार्यक्रम श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम के तहत मंदिर से भव्य नगर भ्रमण यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने भाग लिया। महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में यात्रा की शोभा बढ़ाई।