वीरवार को मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार को शिमला में हुई कैबिनेट बैठक में बनखंडी में पीएचसी भवन बनाने के लिए 2 करोड़ 75 लाख रुपए की मंजूरी मिल गई है।इस दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने बनखंडी बाजार में लड्डू बांटकर जश्न मनाया।कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का कहना है कि लंबे समय से क्षेत्र की यह दोनों मांगे लंबित थी जिन पर ऐतिहासिक फैसला लिया गया है।