सिंगरौली: जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत नगर पालिका निगम के सभी वार्डों में जल सम्मेलन का किया गया आयोजन
जिला सिंगरौली के नगर पालिका निगम के सभी वार्डो में जल संवर्धन अभियान के तहत जल सम्मेलन का हुआ आयोजन। हम सब ने ठाना है पानी हमें बचाना है। जल संवर्धन अभियान के तहत नगर पालिका निगम के द्वारा नगर के सभी वार्डों के चिन्हित बावडिया जल संरचना आदि जितने भी जल स्रोत हैं उनकी साफ सफाई हेतु कार्यक्रम आयोजित किए गए।