चौथम: करुआमोड़ चौक पर गृह मंत्री का पुतला फूंका, एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
भीमराव अंबेडकर पर संसद में गृहमंत्री अमित शाह द्वारा किए गए टिप्पणी के विरोध में शनिवार को िदन के चार बजे एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने करुआमोड़ चौक पर गृह मंत्री का पुतला दहन किया। मौके पर एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने अमित शाह मुर्दाबाद, गृह मंत्री इस्तीफा दो, भीमराव अंबेडकर का अपमान नहीं सहेंगे आदि का जमकर नारे लगाए। कार्यक्रम एनएसयूआई के जिला उपाअध्यक्ष अंकित पटेल