चौथम: करुआमोर चौक पर एनएसयूआई ने विरोध प्रदर्शन किया, पुतला फूंका
पटना में बीपीएससी परीक्षा के दौरान पेपर में हुए धांधली के बाद प्रदर्शन कर रहे छात्र को पटना डीएम द्वारा थप्पड़ मारे जाने के विरोध में शनिवार को करूआमोड़ चौक पर पटना डीएम का पुतला दहन किया गया। पुतला दहन कार्यक्रम एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष नितिन पटेल के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान डीएम के विरोध में छात्र नेताओं ने जमकर नारेबाजी की। साथ ही सरकार पर जमकर सवाल उ