सेपउ: दो बूंद बारिश में डूब गया बसई नवाब, पहली बारिश ने खोली पंचायत के दावों की पोल
Sepau, Dholpur | Jun 13, 2026 बरसात की महज एक रात और बसई नवाब की गलियां दरिया में तब्दील हो गईं। शुक्रवार रात हुई बारिश ने ग्राम पंचायत की तैयारियों की ऐसी पोल खोली कि कई बस्तियों में जलभराव की गंभीर स्थिति पैदा हो गई। सड़कों पर भरे पानी ने ग्रामीणों की परेशानी बढ़ा दी और पंचायत प्रशासन के दावों पर सवालिया निशान लगा दिए। बारिश के बाद मुख्य मार्गों और गलियों में पानी भर जाने से पैदल राहग