मेरठ: मेरठ दिल्ली एक्सप्रेस वे पर कार में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई अपनी जान
Meerut, Meerut | Mar 26, 2026 मेरठ। मेरठ दिल्ली एक्सप्रेसवे पर बुधवार दोपहर भोजपुर थाना क्षेत्र में दिल्ली से मेरठ आ रही मेरठ निवासी युवक की स्विफ्ट कार में पीछे से एक गाड़ी ने टक्कर मार दी। टक्कर के बाद स्विफ्ट गाड़ी की सीएनजी किट फट गई जिससे कार में धमाके के साथ आग लग गई आशंका को भापकर रोहित सूझबूझ दिखाते हुए कार से कूद गया सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने आग पर काबू पाया।