बलिया: रसड़ा के बर्रेबोझ गांव स्थित हनुमान मंदिर का प्रांगण मंगलवार को भक्ति, पर्यावरण और आध्यात्मिक ऊर्जा से गूंज उठा, जब सिद्ध पीठ हथियाराम मठ के 26वें गुरु परमपूज्य महामंडलेश्वर भवानीनंदन यति जी महाराज पहुंचे और संघ के शताब्दी वर्ष पर गंगा समग्र अभियान के तहत 100 हरिशंकरी पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।