देहरादून: सुप्रसिद्ध हास्य कलाकार घनानंद के निधन पर आयोजित की गई श्रद्धांजलि सभा
रविवार को उत्तराखंड के सुप्रसिद्ध हास्य कलाकार घनानंद उर्फ गाना भाई के निधन के बाद रविवार को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया जिसमें उत्तराखंड के तमाम कला जगत से जुड़े लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित कर याद किया वहीं कार्यक्रम के दौरान गढ़ रत्न नरेंद्र सिंह नेगी और पद्म श्री प्रीतम भरतवाण सहित तमाम बड़े कलाकारों ने उनके संस्मरण को याद किया