देहरादून: नगर आयुक्त नमामी बंसल ने रिस्पना नदी में विभिन्न क्षेत्रों में चल रहे कार्यों का किया औचक निरीक्षण, दिए निर्देश
नगर आयुक्त नमामी बंसल ने रिस्पना नदी क्षेत्र के रिस्पना पुल, राजीव नगर, मोहिनी रोड, एमडीडीए कॉलोनी, बलवीर रोड में सफाई कार्य का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होने अधिकारियों को नदी से सटे आबादी क्षेत्रों और बस्तियों में डोर टू डोर कूड़ा उठाने के लिए सफाई वाहन संचालित करने के निर्देश दिए। जिससे सार्वजनिक जगहों, नदी व नालों में कूड़ा डंप नहीं हो।