खरगोन जिले के ग्राम डाबरिया में मंगलवार शाम 6:00 बजे एक टेंपो वाहन ने बाइक चालक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल 112 डायल किया, जिस पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को अपने वाहन से खरगोन जिला अस्पताल पहुंचाया।