पीथमपुर: पीथमपुर में धन्नड़ में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, इलाके में सनसनी।
पीथमपुर में धन्नड़ में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, इलाके में सनसनी।अग्रवाल कॉलोनी, धन्नड़ में शनिवार सुबह करीब 9 बजे एक युवक ने कमरे में पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने उसे फंदे पर लटका देखा और तुरंत अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।मृतक की पहचान यश पिता गजर सिंह निनामा, निवासी मानपुर के रूप में हुई है।