पुन्हाना: मेवात क्षेत्र में युवाओं को लगी लक्की 66 खेल की लत, मुख्यमंत्री को भेजी गई लिखित शिकायत
Punahana, Nuh | Mar 20, 2024 मेवात क्षेत्र में लक्की 66 खेल की लत युवाओं को बर्बाद कर रही है। पुन्हाना में यह खेल सबसे अधिक खेला जा रहा है। इसकी लत के शिकार युवा लालच में कीमती सामान और गहने बेच रहे हैं। इसे बंद कराने के लिए क्षेत्र के सामाजिक लोगों ने जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन से गुहार लगाने के अलावा मुख्यमंत्री को भी लिखित शिकायत भेजी है।