जौनपुर: पुलिस लाइंस में आरटीसी दीक्षांत परेड, जवानों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन
जौनपुर के रिजर्व पुलिस लाइंस में रविवार सुबह करीब साढ़े 8 बजे आरटीसी दीक्षांत परेड समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें प्रशिक्षु जवानों ने अनुशासन, कदमताल और ड्रिल का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण (आईपीएस) ने परेड की सलामी ली और जवानों की प्रस्तुति की सराहना की।