कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशन में जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती शालिनी तिवारी के मार्गदर्शन में इन दिनों बाल विवाह रोकथाम के लिए बेटी बचाओ बेटी पढाओ योजना के तहत हर जगह कार्यक्रम किये जा रहे हैं। सोमवार को शाम 4:00 बजे बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम की जानकारी से लोगों को अवगत कराया गया। इसी तारतम्य में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत कार्यक्रम हुआ।