साहिबगंज: साहिबगंज :गोलीकांड के आरोपी की तलाश में पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी, दो युवक हिरासत में
गोलीकांड के आरोपी की तलाश में पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी, दो युवक हिरासत में साहिबगंज। नगर थाना क्षेत्र के बंगाली टोला स्थित तिलकधारी कुआं के समीप युवक की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। इस मामले में नगर थाना पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है, जबकि मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।