बड़वाह ब्लाक के बाग़ोद रोड़ पर ग्राम लिमसर के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार ग्राम रमठान निवासी करीब 50 वर्षीय बद्री लच्छेटा की मौत हो गई है।जिनका रविवार सुबह ग्यारह बजे बड़वाह सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम कर परिजनों को सोपा गया है।घटना शनिवार रात करीब साढ़े आठ बजे मृतक के करही से अपने ग्राम रमठान जाने के दौरान घटित होना बताई जा रही है।