कोतवाली दरियाबाद अंतर्गत जेठौती राजपूतान गांव के पास मंगलवार के दोपहर करीब 2:00 बजे झाड़ियों में एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा मिला। सूचना पुलिस को दी गई दरियाबाद पुलिस मौके पर पहुंची। शव की पहचान का प्रयास किया लेकिन पहचान नहीं हो पाई। पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है। क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।