देवघर: मलमास पर तेरस के मौके पर श्रद्धालुओं ने पीतल, तांबे व अल्युमिनियम के बर्तन खरीदे
मलमास को लेकर बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश मध्य प्रदेश और राजस्थान के श्रद्धालु बाबा धाम पूजा करने के लिए पहुंचे वहीं बड़ी संख्या में तेरस के मौके पर श्रद्धालुओं ने पीतल तांबे एवं एल्युमिनियम के बर्तन की खरीदारी की दुकानदार अभिनंदन कुमार ने गुरुवार शाम 6:00 बजे बताया कि ऐसा मानना है कि यहां से बर्तन खरीद कर ले जाते तो उन्हें सुख समृद्धि की प्राप्ति होती है।