कटनी ग्रामीण: कटनी-दमोह मुख्य मार्ग पर डूडहा नाला के पास अज्ञात वाहन ने मवेशी को मारी टक्कर, दर्दनाक मौत
कटनी–दमोह मुख्य मार्ग पर स्थित डूडहा नाला के पास आज शनिवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा सामने आया। तेज रफ्तार से गुजर रहे एक अज्ञात वाहन ने सड़क पर मौजूद एक मवेशी को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि इस मार्ग पर लगातार तेज रफ्तार वाहनों की आवाजाही के कारण आए दिन मवेशियों की मौत की घटनाएं सामने आ रही हैं।।