परबत्ता: सिराजपुर मोड़ के पास तेज रफ्तार बाइक ने पांच महिलाओं को मारी टक्कर, सभी घायल
परबत्ता थाना क्षेत्र के अगुवानी–महेशखुंट मुख्य सड़क पर स्थित सिराजपुर मोड़ के समीप रविवार की शाम एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित बाइक ने सड़क किनारे खड़ी पांच महिलाओं को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में सभी महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को तत्काल साम