महेश्वर। निमाड़ के जगन्नाथ के नाम से प्रसिद्ध भगवान श्रीजगन्नाथ की भव्य रथयात्रा 16 जुलाई को महेश्वर में धूमधाम से निकाली जाएगी। श्रीजगन्नाथ मंदिर के महंत हृदयगिरीजी महाराज ने बताया कि यह यात्रा जगन्नाथपुरी की परंपरा पर आधारित है और इस वर्ष इसका 15वां आयोजन होगा।